Type Here to Get Search Results !

Data Entry Job

राज्य में कौवे : अकबर-बीरबल की कहानियाँ

                          राज्य में कौवे



एक दिन बादशाह अकबर और बीरबल महल के बगीचे में टहल रहे थे। गर्मी का मौसम था और तालाब के किनारे बहुत सारे कौवे थे।

कौवे को देखते हुए अकबर के मन में एक प्रश्न उठा। वह प्रश्न था कि राज्य में कुल कितने कौवे हैं ?

बीरबल उनके साथ था, तो उन्होंने यह प्रश्न बीरबल से पूछा।

एक पल सोचकर बीरबल ने जवाब दिया, जहाँपनाह हमारे राज्य में पंचानवे हजार चार सौ कौवे हैं। तुंरत जवाब सुनकर बादशाह ने कहा, अगर इससे ज्यादा कौवे निकले तो ?

बिना हिचकिचाहट के बीरबल बोले, अगर मेरे जवाब से अधिक कौवे निकले, तो इसका अर्थ है कि पड़ोस के राज्य से कुछ कौवे यहां घूमने आये हैं।

और अगर कौवे कम निकले तो ? अकबर बोले। तो फिर हमारे राज्य के कुछ कौवे पड़ोसी राज्य में घूमने गये हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.